उद्देश्य

व्यापारी हित
व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और उनके हितों की रक्षा करना।

सरकार से सेतु
व्यापारियों और सरकार के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना।

सामाजिक योगदान
देश की अर्थव्यवस्था और समाज सेवा में सक्रिय योगदान देना।
साथियों, भारतीय व्यापार मंडल जो संपूर्ण देश व प्रदेशों के अंदर व्यापारियों की वास्तविक समस्याओं को सरकार के साथ तारतम्यता बनाकर उनके निस्तारण के लिए एक समुचित प्रयास कर उनके निस्तारण का कार्य कर रहा है। कोई महामारी आए या कोई घोर संकट, लेकिन मेरे देश के इस कर्मठ व्यापारी का एक ही मंत्र है कि मैं रहूं या ना रहूं, मैं जिऊं या ना जिऊं लेकिन मेरे देश की यह जनता हमेशा सलामत रहनी चाहिए, इसी मंत्र को साकार करने के लिए यह व्यापारी ना दिन का सुख देखता है ना रात का आराम बस लगा रहता है अपने देश की अर्थव्यवस्था को जीवन देने में ताकि उसका देश हमेशा तरक्की करता रहे। आज की विषम परिस्थितियों में समस्त व्यापारी स्वयं को असहाय पा रहा है जानते हो उसका अपने को असहाय महसूस करने का कारण क्या है, यह कारण है उन व्यापारी संगठनों की उदासीनता.. जिन संगठनों के साथ व्यापारिक जुड़ा है। भारतीय व्यापार मंडल व्यापारी की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर है... यही कारण है कि भारतीय व्यापार मंडल देश के 18 राज्यों में व्यापारी भाईयों के साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़ा है। खामोश रहने का अपना ही मज़ा है ये नींव के पत्थर है, कभी बोला नहीं करते यात्रा अभी रुकी नहीं... जंग जारी है...