हमारे बारे में
भारतीय व्यापार मंडल का गठन देश के व्यापारियों के हित, उत्थान और समाज सेवा के उद्देश्य से किया गया है। भारत में अनेक व्यापारिक संगठन बने, लेकिन अक्सर वे व्यापारियों की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं कर पाए। कभी टैक्स, कभी लेबर, तो कभी अन्य नियमों के कारण व्यापारी वर्ग कठिनाइयों का सामना करता रहा। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय व्यापार मंडल ने सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय संरक्षकों आदरणीय श्री जफर सरेशवाला जी और डा. अनन्त भागवत जी के मार्गदर्शन में, भारतीय व्यापार मंडल आज देश के 18 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। हमारा उद्देश्य व्यापारियों की मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुँचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। व्यापारी हमेशा देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है। चाहे महामारी हो या कोई संकट, व्यापारी वर्ग सदैव देश की जनता और अर्थव्यवस्था की सेवा में तत्पर रहता है। भारतीय व्यापार मंडल इन्हीं व्यापारियों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। हमारा संकल्प है – व्यापारियों की शक्ति को संगठित करना और देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देना।